Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
21-Feb-2024 02:44 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। हथियार बनाने के उपकरण के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इन हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहली दियारा में पुलिस ने छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया।
हथियार तस्करी और निर्माण का पुराना नाता मुंगेर से है इस पर कार्रवाई आए दिन की जाती है। पुलिस लगातार छापेमारी कर हथियार तस्करों को पकड़ भी रही है। लेकिन मुंगेर के माथे से यह बदनुमा दाग मिटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला में मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार मोहली दिलारा की है जहां पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ियों में छिपकर चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है।
जहां से पुलिस ने हथियार बनाने वाले तीन लोगों को एक अर्धनिर्मित पिस्टल, दो बेस मशीन, 4 कारतूस,1 मैगजीन और हथियार बनाने के कई उपकरणों के साथ पकड़ा है। मुंगेर प्रशिक्षु एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया की मुंगेर पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इलाके में विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस जमीन पर हथियार बनाया जा रहा था वह जमीन एक सफेदपोश की है। उसे भी इस केस में नामजद बनाया गया है। पुलिस अब हथियार निर्माताओं और तस्करों के आर्थिक रीढ़ पर चोट करेगी। हथियार का निर्माण जहां हो रहा था उस मकान को सीज किया जाएगा। हथियार तस्करी के माध्यम से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।