सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Jan-2020 05:38 PM
MUNGER: मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद की हैं। जमीन पर अवैध कब्जे के खेल इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाता था। विवादित भूखंडों पर कब्जा करने के इस काले खेल में बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। बताया जा रहा है कि इस सिंडिकेट में कई सफेदपोश भी शामिल हैं।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि कासिम बाजार थाना अंतर्गत नवटोलिया बिंदवारा निवासी सावन देवा के घर अवैध हथियार रखे जाने और अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसी सूचना के बाद छापामारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। सावन देवा के घर की गई छापामारी के दौरान दो डबल बैरल बंदूक, दो देशी कट्टा और 10 गोलियां बरामद की गई हैं।
एसपी ने बताया कि हथियारों के साथ गिरफ्तार किए सावन देवा से पूछताछ में जमीन पर अवैध कब्जे के खेल का खुलासा हुआ है। बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल डरा-धमका कर विवादित संपत्तियों पर कब्जा करने का काला खेल खेला जाता था। लिपि सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सावन देवा का नाम पहले भी विवादित जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जे के मामले में सामने आ चुका है और वे अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर चुका है। उन्होनें बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सावन देवा पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। विवादित भूखंडों पर कब्जा करने को लेकर इसने एक बड़ा सिंडिकेट बना रखा था तथा इसे कई सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस इसके नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों की संलिप्तता के बिंदु पर भी जांच कर रही है। वहीं कासिम बाजार थानाध्यक्ष को गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने और स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया गया है। छापेमारी की कार्रवाई में सदर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।