सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Aug-2024 06:59 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है जिसमें दो सगी बहने भी शामिल है। दोनों बहन गंगा नदी के किनारे नहाने गई हुई थी इसी दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गयी। जबकि नहाने के क्रम में एक युवक की भी मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों शव को नदी से बाहर निकाला।
पहली घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला की है जहां गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतका की पहचान 6 साल की संगीता और 4 साल की रागिनी के रूप में हुई है जो लखीसराय के मेदनी चौकी खावा निवासी रौशन महतो की बेटी थी। रौशन महतो दिल्ली में मजदूरी करता है।
उनकी पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए बेटी को लेकर मायके गई हुई थी। अपनी मां के साथ दोनों नानी के घर हेमजापुर राखी बांधने के लिए आई थी। घर में सबको सोता देख दोनों बच्ची बाहर खेलने के लिए निकल गई और खेलते-खेलते दोनों गंगा किनारे चली गई जहां नहाने लगी। इसी दौरान दोनों काफी गहरे पानी में चली गयी और डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गयी।
घटना के एक घंटे बाद दोनों शव को स्थानीय गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही दूसरी घटना बरियारपुर प्रखंड की है जहां एक युवक की नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गई।