Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
28-Sep-2024 04:26 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में पति से नाराज पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला को यह पसंद नहीं था कि उसका पति दोस्तों के साथ बाहर घूमे। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पति दोस्तों के सात बाहर गया था, इसी बीच महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना हरपुर थाना क्षेत्र के गनैली गांव की है।
मृतका की पहचान गनैली गांव निवासी सिंटू कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कोमल देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिंटू के शादी इसी साल 12 जनवरी 2024 को हरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की रहने वाली कोमल देवी से हुआ था। मृतका के पति सिंटू ने बताया शादी के कुछ दिन बाद वह कमाने के लिय दिल्ली चला गया था और दो माह पहले ही वह घर आया था।
कोमल को यह पसंद नहीं था कि सिंटू घर से बाहर निकले या अपने दोस्तों के साथ घूमने भी जाए। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई थी। शनिवार की सुबह सिंटू पत्नी को बिना बताए अपने दोस्त के साथ बगल में अपने खेत पे गया था। जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी इस बात से काफी नाराज दिखी और इस बात को लेकर दोनो के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद कोमल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
थोड़ी देर के बाद जब सिंटू ने कमरे का दरवाजा खोलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो कोमल पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने पुलिस और कोमल के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया।