ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

मुंबई पायलट सुसाइड केस: नॉनवेज खाने से मना करता था बॉयफ्रेंड, प्रताड़ना से तंग आकर उठा लिया बड़ा कदम

मुंबई पायलट सुसाइड केस: नॉनवेज खाने से मना करता था बॉयफ्रेंड, प्रताड़ना से तंग आकर उठा लिया बड़ा कदम

28-Nov-2024 03:34 PM

By First Bihar

DESK: मुंबई में एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की आत्महत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सृष्टि अपने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की प्रताड़ना से परेशान थी। आदित्य अक्सर सृष्टि के साथ बुरा व्यवहार करता था, उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करता था और नॉनवेज खाने से भी रोकता था।


सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आदित्य अक्सर सृष्टि को धमकाता था और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर देता था।


क्या-क्या आरोप हैं आदित्य पर?

सार्वजनिक अपमान: आदित्य अक्सर सृष्टि को सार्वजनिक जगहों पर अपमानित करता था। एक बार उसने सृष्टि की बहन के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की और कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। 


नॉनवेज खाने से रोका: आदित्य सृष्टि को नॉनवेज खाने से मना करता था और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले जाता था।


फोन नंबर ब्लॉक किया: आदित्य अक्सर सृष्टि का फोन नंबर ब्लॉक कर देता था, जिससे वह परेशान हो जाती थी।


दबाव बनाना: आदित्य सृष्टि पर हमेशा अपने हिसाब से चलने का दबाव बनाता था।


सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली ने बताया कि उनकी भतीजी सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। आदित्य की प्रताड़ना से तंग आकर ही सृष्टि ने आत्महत्या का कदम उठाया। सृष्टि तुली एअर इंडिया में पायलट थी। 25 नवंबर को सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।