ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / पंडित जसराज का पार्थिव शरीर लाया गया मुंबई, पूरे राजकीय सम्मान के साथ...

पंडित जसराज का पार्थिव शरीर लाया गया मुंबई, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

19-Aug-2020 04:15 PM

MUMBAI : भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का पार्थिव शरीर आज अमेरिका के न्यू जर्सी से मुंबई पहुंच गया. जहां  उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.  पंडित जसराज के पार्थिव शरीर को गुरुवार को वर्सोवा स्थित उनके आवास पर ‘अंतिम दर्शन’ के लिए रखा जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार अंतिम दर्शन के बाद उनका  अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान भूमि पर किया जाएगा. भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. 

बता दें कि संगीत के मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित जसराज का निधन हृदय गति रुक जाने से  न्यूजर्सी स्थित उनके आवास पर हुआ था. वे 90 साल के थे. भारत में जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तब वे अमेरिका में थे.