ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

दिल्ली के बाद अब मुंबई में छठ करने पर रोक, समुद्र और तालाब के किनारे महापर्व करने BMC ने लगाया प्रतिबंध

17-Nov-2020 09:05 PM

DESK:  दिल्ली में यमुना किनारे और सार्वजनिक जगहों पर छठ करने पर रोक लगाने के बाद अब मुंबई में भी समुद्र किनारे छठ करने पर रोक लगाया दिया गया है. इसको लेकर बीएमसी की और से कहा गया है कि समुद्र और तालाब के किनारे छठ नहीं किया जा सकता है.  

कोरोना का दिया गया हवाला

बीएमसी ने कोरोना को लेकर हवाला दिया है. वह भी ऐसे वक्त में जब कल से महाछठ पर्व शुरू होने वाला है. मुंबई में लाखों लोग बिहार और यूपी के रहते हैं. कई सालों से मुंबई में ही तालाब और समुद्र के किनारे छठ करते हैं, लेकिन इस बार बीएमसी ने रोक लगा दिया है. 


दिल्ली में भी रोक

दिल्ली सरकार ने भी यमुना नदी के किनारे छठ पर प्रतिबंध लगा रखी है. सरकार का तर्क है कि छठ पर भीड़ की वजह से कोरोना का खतरा और बढ़ जाएगा. इसको लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार के खिलाफ हमला बोला है. भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन भी हुआ है. 


झारखंड में भी लगा था प्रतिबंध

इसी तरह से झारखंड में भी दो दिन पहले कोरोना को लेकर तालाब और डैम के किनारे छठ करने पर रोक लगा दिया गया था. इसको लेकर काफी विरोध हो रहा था. जिसके बाद तालाब के किनारे छठ करने के लिए छुट दी गई है. इसको लेकर हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ का पर्व सामने है. मैं सभी को इसकी शुभकामनाएं देता हूं. आपदा विभाग ने जो गाइडलाइन्स जारी की हैं वो भारत सरकार के आदेश के अनुरूप हैं. मेरी पहली प्राथमिकता है राज्य की जनता की सुरक्षा और उनकी जान-माल की रक्षा.