ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / मुंबई में ओमिक्रॉन के 2 नए केस, भारत में अब तक 23 मामले

मुंबई में ओमिक्रॉन के 2 नए केस, भारत में अब तक 23 मामले

06-Dec-2021 08:08 PM

DESK: भारत में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गयी है।


वही राजस्थान में ओमिक्रॉन के मामले 9 हैं जबकि गुजरात में 1, कर्नाटक में 2 और दिल्ली में ओमिक्रॉन मरीज की संख्या एक है। वही पड़ोसी देश नेपाल में ओमिकॉन के दो मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि खुद नेपाल सरकार ने की है। 


वही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली की यदि बात की जाए तो अब तक 63 मामले कोरोना के सामने आए हैं। कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले को देखते हुए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे लोगों की गहन जांच की जा रही है। हालांकि निगरानी के बाद भी लगातार भारत में केस बढ़ रहे हैं जो बेहत चिंता का विषय है। 


बताया जाता है कि एक सप्ताह के भीतर अब तक 4901 यात्री वैसे देशों से आए हैं जहां ओमिक्रॉन का खतरा है। जोखिम वाले देशों से महाराष्ट्र आए यात्रियों से सरकार संपर्क कर उनकी जांच कर रही है। इन देशों से आए विदेशी यात्री और उनके संपर्क में आए लोगों में कुल 30 में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। वही 10 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गये हैं।