खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Aug-2023 03:46 PM
By First Bihar
DELHI: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक में विपक्ष के कौन-कौन दल शामिल हो रहे हैं इसपर फिलहास स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होगी। इस बात की पुष्टि खुद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है।
दरअसल, बीजेपी को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। पटना और बेंगलूरू में हुई बैठक की सफलता के बाद अब 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में तीसरी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 26 से अधिक विपक्षी दलों के करीब 80 नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस बार पिछली बैठक से अधिक दलों के मीटिंग में शामिल होने की बात कही जा रही है।
बेंगलुरु में संपन्न हुई दूसरे चरण की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि तीसरी बैठक में गठबंधन के संयोजक और उसके सदस्यों के नाम तय किए जाएंगे। वहीं I.N.D.I.A गठबंधन का लोगों भी सामने आने की संभावना है। अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर असहमती के कारण इस बात पर संशय की स्थिति थी कि वे मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होंगे या नहीं लेकिन अब यह संशय दूर हो गया है। केजरीवाल ने कहा है कि वे मुंबई में होने वाली बैठक में शामिल होंगे और जो भी रणनीति बनेगी इसकी जानकारी दी जाएगी।