बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
31-Aug-2023 05:15 PM
By First Bihar
MUMBAI: भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गयी। मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विपक्षी दल इंडिया NDA के खिलाफ रणनीति तय करेंगे। विपक्षी दलों की तीसरी बैठक में शामिल होने पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इंडिया का मायने बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे और बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। इसलिए इंडिया गठबंधन बना है।
लालू ने कहा कि देश में व्याप्त गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को मिटाएंगे और किसानों की माली हालत को ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार फेल हो चुकी है इसलिए हमलोगों का फर्ज है कि देश की एकता,अखंडता,संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हम लोगों को इकट्ठा होना जरूरी है।
वही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सही मायने में भाजपा वाले इस गठबंधन के बनने से डरे हुए हैं। अगस्त के महीने में पिछले साल हमने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। महागठबंधन की सरकार बनते ही हमलोगों ने तय किया था कि देशभर में सभी लोगों को एकजुट करेंगे और सभी को एक प्लेटफार्म पर लाएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि ठीक एक साल बाद अगस्त के महीने में तीसरी बैठक आज मुंबई में हो रही है। जनता की यही पुकार थी। लोग चाहते थे कि सही विकल्प सामने रखा जाए तो वह सही विकल्प जनता की मांग पर हम रख रहे हैं। जो दंगा फसाद वाली पार्टी है उनको लोग करारा जबाव देना चाहते हैं इसलिए हमलोग एक हुए है। तेजस्वी ने कहा कि यदि एक नहीं हुए होते तो जनता हमें कभी माफ नहीं करती।