ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / Mumbai में बड़ा हादसा, कई लोगों को बेलगाम बस ने कुचला, 7 लोगों...

Mumbai में बड़ा हादसा, कई लोगों को बेलगाम बस ने कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत 49 घायल

10-Dec-2024 03:26 PM

By First Bihar

MUMBAI: मुंबई के कुर्ला में BEST की बेलगाम बस ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी और कई लोगों को कुचल डाला। वही सोसाइटी की दीवार को भी तोड़ डाला। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि 49 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


वही बस के ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि 1 दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट पर ड्राइवर की जॉब संजय मोरे ने ज्वाइन किया था। सोमवार की रात को वो बस लेकर कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रहा था तभी यह बड़ा हादसा हो गया। घटना कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर नगर की है। बस के ड्राइवर संजय मोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 


आरोपी ने भी स्वीकारा है कि बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को लेकर कंफ्यूजन हो गया था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। अब ड्राइवर की मेडिकल जांच की जा रही है यह पता किया जा रहा है कि उसने शराब तो नहीं पी रखी थी। उधर घटना पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रूपये देने की घोषणा की है। वही इस दर्दनाक घटना की जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिये।