ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

10 हजार बोतल सेनेटाइजर जब्त, कालाबाजारी करने वाले 2 शख्स अरेस्ट

30-Mar-2020 03:32 PM

MUMBAI : कोरोना ने भारत में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बिहार में भी इसका असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉक डाउन का एलान किया गया है. ऐसे में कुछ व्यापारी कालाबाजारी पर उतर आये हैं. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग लोग कर रहे हैं. लेकिन कुछ दुकानदार इसे ब्लैक में बीच रहे हैं. 


महाराष्ट्र में कोरोना का भारी असर देखने को मिल रहा है. अब तक राज्य में कुल 215 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को 12 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में पहले नंबर पर चला गया है. महाराष्ट्र में अब तक 7 मौत हो चुकी है. जबकि 25 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक हो गए हैं.


हैंड सेनेटाइजर की कालाबाजारी को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है. महाराष्ट्र में चारकोप पुलिस ने दो धंधेबाजों को अरेस्ट किया है. उनके पास से 10 हजार बोतल हैंड सेनेटाइजर भी जब्त किया है. पुलिस ने बताया की ब्लैक मार्केटिंग के लिए ये दोनों शख्स हैंड सेनेटाइजर बोरे में छुपाकर ले जा रहे थे.