कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
09-Apr-2020 07:44 AM
DELHI : मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में सार्वजनिक के जगहों पर मास्क लगाने को पहले ही अनिवार्य कर दिया था और अब दिल्ली में भी इसे लागू कर दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहन कर आने वाले लोगों के ऊपर सरकार एक्शन लेगी।
राजधानी दिल्ली में कुल 20 हॉटस्पॉट को सरकार ने आईडेंटिफाई किया है। इन जगहों पर सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रमण पाया गया है। दिल्ली सरकार ने जिन 20 जगहों की पहचान की है और उन इलाकों को तुरंत सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। सरकार इन जगहों पर डोर टू डोर सप्लाई करेगी।
कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 5t फार्मूला दिया था जिसके बाद वह लगातार इस पर आगे काम कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि वह घरों से बाहर बिना मास्क पहने ना निकलें। दिल्ली में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार पहले ही कह चुकी है कि अगर बाजार में अच्छे क्वालिटी का मास्क नहीं मिलता है तो घर में बने हुए कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें।