बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट
04-Aug-2023 11:32 AM
By mritunjay
ARWAL: मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील स्थित सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्च करने के दौरान हुए हादसे में मारे गए 20 लोगों में से तीन बिहार के अरवल जिले के रहने वाले थे। तीनों बंसी थाना क्षेत्र के माली गांव के निवासी थे। इसी गांव के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज महाराष्ट्र में चल रहा है। मृतकों में एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। घटना के बाद बंसी गांव में मातम का माहौल है।
मृतकों की पहचान बंसी गांव निवासी 28 वर्षीय पप्पू कुमार, 30 वर्षीय लवकुश कुमार और 37 वर्षीय सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। इसके अलावा इसी गांव के चंद्रकांत वर्मा और प्रेम कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज महाराष्ट्र के अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। गुरुवार को हादसे के शिकार हुए तीनों मजदूरों का शव बंसी गांव पहुंचा, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत इस हादसे में होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।