समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
02-Jun-2024 08:28 PM
By First Bihar
DESK: साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके के दोषी मोहम्मद अली खान की कोल्हापुर जेल में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। न्यायिक हिरासत में जेल में आए पांच आरोपियों ने मोहम्मद अली खान पर हमला बोल दिया। इस हमले में मोहम्मद अली खान का सिर फोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दरअसल, साल 1993 में 12 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में जोरदार धमाका हुआ था। इस धमाके में 50 लोग मारे गए थे जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस धमाके के ठीक आधे घंटे बाद एक कार में दूसरा धमाका हुआ। दो घंटा के भीतर पूरे मुंबई में 12 जगहों पर कुल 13 धमाके हुए थे। सीरियल ब्लास्ट में 257 लोगों की जान चली गई थी जबकि सात सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इस वारदात को अंजाम देने के मामले में दोषी पाए गए चार दोषी को कोल्हापुर जेल में बंद हैं। चार में से एक दोषी मो. अली खान भी था, जिसकी जेल मे ही हत्या कर दी गई है। न्यायिक हिरासत में जेल में लाए गए पांच आरोपियों प्रतीक पाटिल, दीपक खोत, संदीप चव्हाण, ऋतुराज इनामदार और सौरभ सिद्ध को मो. अली की ही बैरक में रखा गया था।
इस घटना के बाद जेल में बंद मुंबई बम धमाकों को तीन अन्य दोषियों की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस इश बात का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि जिन पांच लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उनका मो.अली के साथ कोई पुराना विवाद तो नहीं था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।