गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Oct-2022 05:38 PM
HARYANA : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मुलायम सिंह यादव को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं।
बता दें कि पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने हाल ही में अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। आज एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें गरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। साथ ही मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल में मौजूद हैं। बता दें कि जुलाई महीने में पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से मुलायम सिंह यादव की तबीयत नासाज चल रही है।