बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
05-Oct-2022 08:39 PM
HARYANA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज गुरुग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुलायम सिंह के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी लालू और तेजस्वी की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बताया कि मुलायम सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने ईश्वर से मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद बीते रविवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि सोमवार को उनकी हालत में सुधार होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं।
पेट दर्द और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।