ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / 'मुक्ति' दिलाने के नाम पर बेटे ने किया मां का कत्ल, सिर पर...

'मुक्ति' दिलाने के नाम पर बेटे ने किया मां का कत्ल, सिर पर लोहे की रॉड मारकर किया मर्डर

31-Dec-2019 02:02 PM

PALGHAR: महाराष्ट्र के पालघर जिले से कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मुक्ति दिलाने के नाम पर बेटे ने मां का कत्ल कर दिया. 30 साल के जयप्रकाश ने लंबे वक्त से बीमार अपनी मां को राहत देने के नाम पर उनकी हत्या कर दी.


आरोपी की मां जब किचेन में उसके लिए नाश्ता बना रही थी, तभी बेटे ने अपनी मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस मामले में जयप्रकाश के बड़े भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उसने कहा है कि उनका छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार है और खाना बनाने के दौरान रॉड से मारकर उसने मां का कत्ल कर दिया. 


घर के लोगों को इस बात का पता तब चला जब मृतक चंद्रावती का बड़ा बेटा अपनी मां से मिलने उनके घर पहुंचा. मां को मृत अवस्था में देखकर बेटे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने पति और छोटे बेटे के साथ तारापुर में रहती थी. महिला का बड़ा बेटा हर रविवार उनसे मिलने के लिए आता था. इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.