5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
11-Apr-2022 07:58 PM
PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण किया। विधान परिषद के एनेक्सी हॉल में इन्हें शपथ दिलाई गयी। नवादा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एमएलसी चुनाव जीतने वाले अशोक यादव ने भी आज पद और गोपनियता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद अशोक यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान वे कभी भी कर सकते हैं। सीएम नीतीश से हुई मुलाकात के बाद अशोक यादव के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी है।
बता दें कि अशोक यादव राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे हैं। नीतीश कुमार से मुलाकात से पहले शपथ लेते हुए वे राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। जहां अशोक यादव ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया। तेजस्वी से मिलने के बाद अशोक यादव ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से भी मिलने पहुंच गये। जिसके बाद विजेंद्र यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अशोक यादव को जीत की बधाई दी।
सीएम से मुलाकात के सवाल पर अशोक यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नवादा के विकास के मुद्दे पर उनसे बातचीत हुई है। इसी को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात के बाद अशोक यादव के जेडीयू में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि जेडीयू को समर्थन देने का ऐलान वे कभी भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव को राजद ने बेटिकट कर दिया था। जिसके बाद अशोक यादव ने एमएलसी चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने का फैसला लिया और जीत हासिल करने में वे कामयाब भी रहे। शपथ ग्रहण के बाद अशोक यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले जिसके बाद सूबे की राजनीति तेज हो गयी है। अशोक यादव अब जेडीयू का दामन थामेंगे इस बात की चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि जो कयास लगाए जा रहे हैं वह क्या सच हो पाएगा।


