बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
09-Sep-2023 01:20 PM
By First Bihar
PATNA: एनडीए से अलग होने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का आमना-सामना होने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह से आयोजित भोज में शामिल होने के लिए देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता मिला है। राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं।
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को भोज का आयोजन किया है। इस भोज में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रविवार दोपहर को उनका पटना वापस लौटने का कार्यक्रम है।
इस भोज में कांग्रेस शासित कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इस भोज में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रपति का निमंत्रण नहीं दिए जाने से पार्टी में नाराजगी है। राहुल गांधी ने खुले तौर पर इस पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मोदी सरकार 60 प्रतिशत आबादी के समर्थन वाली पार्टी को खत्म करना चाहती है।
उधर, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आयोजन में जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जी-20 के डिनर में शामिल होंगे। इसके आलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। INDIA और भारत को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही खींचतान के बीच सीएम नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी आमने सामने होंगे और सभी की नजर दोनों नेताओं की मुलाकात पर है।
