Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
31-Dec-2023 10:16 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कैबिनेट के तमाम सदस्यों ने साल के अंतिम दिन अपनी पूरी संपत्ति की जानकारी दी है। सीएम नीतीश के घोषणापत्र के अनुसार उनके पास 22 हजार 552 रुपये कैश है। 11 लाख 32 हजार रुपये की इकोस्पोर्ट कार और 1 लाख 28 हजार का ज्वेलरी है।
सीएम नीतीश के पास 16 लाख 84 हजार रुपये की कुल चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के रूप में ना तो कृषि योग्य जमीन है और ना ही कमर्शियल बिल्डिंग है। दिल्ली के संसद बिहार को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी द्वारिका में आवासीय भवन है। जो एक हजार स्क्वायर फीट का है। जिसे उन्होंने 13 लाख रुपये में 2004 में खरीदा था। अभी इस बिल्डिंग का मार्केट वैल्यू एक करोड़ 48 लाख रुपये हैं।
बता दें कि पिछले साल 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया था उसके अनुसार उनके पास 28 हजार 135 रुपये कैश था। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके पास एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है। सीएम नीतीश ने दो सोने की अंगूठी का जिक्र किया था। 2022 में कुल संपत्ति 16 लाख 68 हजार869 रुपये थी।
वहीं अगर अचल संपत्ति की बात करे तो सीएम नीतीश ने अपने पास अचल संपत्ति के रूप रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका ( नई दिल्ली ) में होने की बात कही थी। जिसका 2022 में मार्केट वैल्यू 58 लाख 50 हजार रुपये था। 2021 तक उन्होंने अपने बेटे की संपत्ति का भी जिक्र किया था लेकिन 2022 में उन्होंने बेटे निशांत की संपत्ति का ब्योरा साझा नहीं किया था।