कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
18-Jun-2020 07:10 PM
RAIPUR : मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया है। विशेष विमान से रायपुर पहुंचे शहीद जवान गणेशराम कुंजाम के पार्थिव शरीर को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खुद कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयी।
शहीद का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने इस मौके पर एलान किया कि शहीद गणेश राम कुंजाम ने जिस स्कूल से पढ़ाई की है वहां का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

शहीद गणेश राम कुंजाम का पार्थिव शरीर कांकेर में उनके पैतृक गांव कुरुटोला भेजी जाएगी। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। जवान गणेशराम की एक महीने पहले ही चीन के बॉर्डर पर पोस्टिंग हुई थी। बेहद गरीब परिवार से आने वाले गणेश राम कुंजाम ने 12वीं के बाद साल 2011 में आर्मी ज्वॉइन की थी।