ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाने पर नोटिस हुआ जारी, आपूर्ति अधिकारी से 3...

मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाने पर नोटिस हुआ जारी, आपूर्ति अधिकारी से 3 दिनों में मांगा जवाब

12-Jul-2022 03:09 PM

DESK: मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाने पर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में 3 दिनों में जवाब देने का निर्देश आपूर्ति अधिकारी को दिया गया है। जवाब नहीं देने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


मामला मध्यप्रदेश का है जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ठंडी और घटिया चाय पिलाने पर आपूर्ति अधिकारी को शो कॉज भेजा गया है। बताया जाता है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खजुराहों गये हुए थे तब उनके लिए एयरपोर्ट पर चाय और नाश्ते का प्रबंध करने का जिम्मा आपूर्ति अधिकारी राकेश कन्हुआ को मिला था। 


सीएम शिवराज सिंह चौहान को जो चाय परोसा गया वह ठंडी थी और उसका स्तर भी ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री को घटिया चाय दिए जाने को प्रोटोकॉल के विपरित माना गया है। ठंडी चाय देने के मामले में राजनगर एसडीएम डीपी द्विवेदी ने नोटिस जारी किया है। इसे लेकर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब मांगा गया है। आपूर्ति अधिकारी से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।