बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
12-Jul-2021 06:32 PM
By ASMIT
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब तेजस्वी ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर तेजस्वी ने कहा कि 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सप्ताह में एक दिन तकरीबन 200 लोगों से मुख्यमंत्री मिलते हैं। लेकिन हमें नहीं लगता कि इसका कोई फायदा होने वाला है।
ऐसी व्यवस्था करानी चाहिए कि दूर-दराज के जिले से लोग भी यहां आ सके और उनकी समस्याएं सुनी जाए। तेजस्वी ने बताया कि जनता दरबार के लिए अधिकारियों के रूकने और खाने-पीने की व्यवस्था करना सरकार पर बोझ ही है। पैसा और खर्च हो रहा है लेकिन निदान कुछ भी नहीं निकल रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि 200 से ज्यादा लोगों से तो हम प्रतिदिन मिलते है। तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के मुख्यमंत्री नही हैं वे केवल अधिकारियों के मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश कुमार का जनता दरबार छलावा ढकोसला है और पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले ही से कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री जनता के मुख्यमंत्री नहीं है। हमारे कहने के बाद अब उन्होंने जनता दरबार शुरू किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह के इस्तीफे की जो खबर चल रही है वह बिल्कुल बकवास है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लालू प्रसाद यादव जल्द ही पटना लौंटेंगे।