बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Dec-2023 05:52 PM
By First Bihar
DESK: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव एक्शन में दिख रहे हैं। दरअसल BJP कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर आज उन्होंने बुलडोजर चलाया। हबीबगंज पुलिस की गुंडा लिस्ट में बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख का नाम शामिल है। फारुख पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में फारुख राइन, शाहरुख, बिलाल, असलम और समीर शामिल है। भोपाल के 11 नंबर जनता कॉलोनी स्थित फारुख राइन के घर पर आज बुलडोजर चलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों को यह लगने लगा कि कही अन्य घरों पर तो बुलडोजर नहीं चलेगा। लेकिन बात में मालूम चला कि बुलडोजर फारुख के घर पर ही चलेगा क्योंकि उसने बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काट डाला था।
इस मामले में पुलिस ने फारुख सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार पहले ही किया था। अब घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक लगाया। धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर यदि कोई लाउडस्पीकर बजाता है और निर्धारित डेसिबल से आवाज अधिक रहती है तो लाउडस्पीकर बजाने वाले पर कार्रवाई किये जाने का आदेश सीएम मोहन ने अधिकारियों को दिया। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला दिया गया।
वही सीएम मोहन यादव ने खुले में मांस बेचने पर भी रोक लगायी। इसे लेकर उन्होंने गाइडलाइन बनाया है और इसे कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट की यह भी गाइडलाइन है कि खुले में कोई मांस ना बेचे यदि ऐसा किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन को कड़ाई से पालन कराने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया था। मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सीएम की कुर्सी संभालते ही कई आदेश अधिकारियों को दिये जिसकी चर्चा अब खूब होने लगी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...