मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
28-Mar-2022 01:42 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर जा रही पुलिस की वैन रास्ते में खराब हो गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. थोड़ी देर के लिए माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की सांस भी अटक गई थी. मुख्तार अंसारी को आज लखनऊ की एक अदालत में पेश किया जाना है और उन्हें सुबह बांदा जेल से लेकर पेशी के लिए पुलिस की टीम निकली थी लेकिन रास्ते में वह खराब हो गई.
पुलिस की वाहन खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी के परिजनों और उनके करीबियों ने किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. मुख्तार अंसारी के बेटे और हाल ही में चुनाव जीतने वाले अब्बास बिन मुख्तार अंसारी ने आशंका जताई है कि उनके पिता को रास्ते में नुकसान पहुंचाया जा सकता है.
आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. यह खबर रविवार को आई थी लेकिन उसके बाद यह मामला सामने आया कि लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में उन्हें एक पुराने मामले में पेश किया जाना है. इस सारे कंफ्यूजन के बीच मुख्तार अंसारी के करीबियों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.
बतात चलें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया था. इसमें प्रभारी लेखपाल ने मुख्तार अंसारी समेत उनके करीबियों पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया था. इस मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी एमपी एमएलए कोर्ट में होनी है और इसी के लिए उन्हें बांदा जेल से लखनऊ के लिए पुलिस की टीम लेकर निकली थी.