कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
30-Mar-2023 08:54 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर मुखिया पति की कारगुजारी सुर्खियां बनी है। मामला सकरा प्रखंड के राजापाकर पंचायत के मुखिया पति शिव चंद्र महतो से जुड़ा है। मुखिया पति पर आरोप है कि उसने पंचायत के वार्ड सदस्य मिथिलेश राम के साथ जमकर गाली-गलौज किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
दरअसल पंचायत में सड़क बनाने में अनियमितता बरते जाने पर वार्ड सदस्य सवाल उठा रहा था। मुखिया फंड से बन रहे सड़क में अनियमितता का सवाल वार्ड सदस्य के मुंह से सुनते ही मुखिया मिंटू देवी के पति आग-बबूला हो उठे और वार्ड सदस्य को गाली देने लगे।बात यही नहीं रुकी वे झूठे केस में फंसाने और बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली।
जिसके बाद पीड़ित वार्ड सदस्य द्वारा बरियारपुर ओपी में मुखिया पति के खिलाफ जाति सूचक गाली और रंगदारी मांगने व अन्य केस में फंसाने की धमकी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी। पूरे मामले में पूछे जाने पर बरियारपुर ओपी प्रभारी चांदनी कुमारी सवारियां ने बताया कि वार्ड सदस्य द्वारा मुखिया पति के खिलाफ आवेदन दिया गया है जिसके बाद मुखिया पति को भी बुलाया गया है कल शुक्रवार को मामले की जांच की जाएगी फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।