पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
31-Aug-2024 11:04 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुखिया को खोज रहे बदमाशों ने अचनाक से युवती को गोली मार कर घायल कर दिया। अब इस घटना को लेकर पुलिस की टीम भी हैरान है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी के सुरसंड में अचानक कुछ बदमाशों ने मुखिया के घर में घुसकर एक युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश मुखिया रविशंकर को खोजने आए थे लेकिन वह मौजूद नहीं था। लेकिन वहां मौजूद युवती से जब मुखिया के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। फिर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि जख्मी युवती की पहचान रधाउर उतरी टोला वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद तिवारी की 18 वर्षीया पुत्री रिमझिम कुमारी के रूप में की गई है। इनको दो गोली लगी है जो बदमाशों के द्वारा चलाई गई है। जिसमें एक गोली दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग की गई थी। जबकि एक गोली उस युवती को पेट में जा लगी। जख्मी युवती का इलाज सीतामढ़ी शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है।
उधर, घायल युवती का कहना है कि वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी। उसके माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए हुए हैं। दो बदमाश उसके घर पर आए और धमकी देकर दरवाजा खुलवाया। अंदर घुसने पर उसके ऊपर पिस्टल तान दी और कहा की मुखिया को फोन करके अभी के अभी बुलाओ। इनकार करने पर पहले एक गोली ऊपर चलाई फिर दूसरी गोली पेट में मार दी।
युवती ने ये भी बताया कि उसके साथ मुखिया की शादी की बात चल रही है। वहीं मुखिया ने भी स्वीकार किया है कि हां उसके साथ शादी की बात चल रही थी। वो बदमाश कौन हैं जिनको मुखिया से अदावत है और मुखिया को क्यों ढूंढ रहे थे। वही सुरसंड पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ बताने से इनकार कर रही है।