पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2022 10:08 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी पर पलटवार हुआ है. बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने जवाब देते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में गठबंधन में मिली सीटों को निषाद के बदले सवर्णों को बेचने वाले मुकेश सहनी किस मुंह से मल्लाह समाज की बात कर रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा है कि मुकेश सहनी के एनडीए छोडने का कोई असर नहीं होने वाला है, उनकी पार्टी का कोई विधायक उनके पास नहीं जाने वाला है.
पीठे में छूरा भोंकने वाला भाई कैसे हो गया
दरअसल मुकेश सहनी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद यादव की विचारधारा के नेता हैं और तेजस्वी प्रसाद यादव उनके छोटे भाई हैं. आज उनका जवाब देने बीजेपी सांसद अजय निषाद उतरे. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी की नीति और नियत कब बदल जाये इसका ठिकाना नहीं है. मुकेश सहनी ने भरी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि तेजस्वी यादव ने पीठ में छूरा भोंक दिया है. अब वे कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं. इससे ही उनकी बात का महत्व पता चल जाता है.
सवर्णों को बेच दिया टिकट
अजय निषाद ने कहा कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुकेश सहनी को 11 सीटें दी थी. बीजेपी का मकसद था कि निषाद समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके. लेकिन मुकेश सहनी ने पैसे लेकर सवर्णों को टिकट बेच दिया. उस समय मुकेश सहनी को निषाद समाज की याद नहीं आयी थी. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी ने निषाद समाज की पीठ में छूरा मारा है.
एनडीए छोड़ने की गीदड़भभकी नहीं दें
बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी एनडीए छोडने की गीदडभभकी नहीं दें. उनकी धमकी का कोई असर नहीं होने वाला है. उन्होंने मुकेश सहनी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सरकार छोड़कर चले जायेंगे तो भी सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए की सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायक ही उनके साथ नहीं हैं, आम लोग क्या उनके साथ रहेंगे. मुकेश सहनी अगर एनडीए छोड कर जाते भी हैं तो वीआईपी के सारे विधायक बीजेपी के साथ रहेंगे.