मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Sep-2024 04:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला में दबंगों द्वारा फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों में आग के हवाले करने की घटना को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से सवाल पूछा है कि नवादा की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? मुकेश सहनी ने इसे महा जंगलराज का नाम दिया है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि करीब 80 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को बताना होगा कि इसके जिम्मेदार कौन हैं? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है। नवादा की घटना पर भी लीपापोती का खेल शुरू हो गया है।
मुकेश सहनी के कहा कि सत्ता के मोह में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गई है। वे भी सरकार की पिछलग्गू बन गयी है। उन्होंने लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बड़बोले नेता भी इस मामले को लेकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी की जाए और सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।







