मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
20-Apr-2024 07:39 AM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) लोकसभा सीट से डॉ. राजेश कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजेश को बीजेपी के सीटिंग सांसद राधामोहन सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्वी चंपारण में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होगा।
वहीं, राजेश कुशवाह को सिंबल दिए जाने को लेकर वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद प्रत्याशी की घोषणा की गई है। पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भी इसकी सहमति दी है। उन्होंने बताया कि महागठबंधन में वीआईपी को तीन सीटें झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी सीट मिली है। उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है तथा जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने सहनी को तीन सीटें दी हैं। जिनमें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी शामिल है. गोपालगंज और झंझारपुर सीट से नामों का ऐलान पहले ही हो चुका है। झंझारपुर से वीआईपी ने सुमन कुमार महासेठ को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पहले गुलाब यादव को टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन सहनी ने सुमन महासेठ पर ही भरोसा जताया। हालांकि सुमन महासेठ वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी की टिकट से ही मधुबनी से चुनाव हार गए थे। वहीं गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को टिकट मिला है और इनका मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन से होगा। इसके बाद अब पूर्वी चंपारण से राजेश कुशवाहा को टिकट दिया गया है।
बताते चलें कि, सहनी को जो तीन सीटें मिली हैं उसमें से गोपालगंज और मोतिहारी में छठे चरण में मतदान होना है। जबकि झंझारपुर में तीसरे चरण में वोटिंग होगी। मुकेश सहनी ने कहा था कि जो गठबंधन निषाद समाज को आरक्षण देने का ऐलान करेगा, उसके साथ ही वीआईपी का गठबंधन होगा। सहनी की बात बीजेपी से नहीं बनी और उसके बाद मुकेश सहनी ने अपनी शर्त के साथ महागठबंधन का दामन थाम लिया।