पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
31-Jan-2022 11:38 AM
PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने से तिलमिलाए वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. अब मंत्री मुकेश सहनी के आरोपों पर अब बीजेपी ने जवाब दिया है. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने मुकेश साहनी को भाई बता दिया है.पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि कहीं ना कहीं मुकेश सहनी मानते हैं कि वह एनडीए और नीतीश कुमार के साथ हैं तो उन्हें एनडीए के साथ मिलकर काम करना चाहिए.
मुकेश सहनी एनडीए के साथ काम करते आये हैं. उन्हें पता है कि एनडीए के हित में ही बिहार का हित है. अभी वह भले ही आवेश में हैं पर वह सोच समझकर निर्णय लेंगे. भाजपा हमेशा गठबंधन दलों का सम्मान करती है. वह तो हमारे भाई हैं, हम लोग का स्वाभाव धोखा देने का नहीं है.
पीठ में खंजर मारने के आरोप पर नितिन नवीन ने कहा कि मुकेश सहनी हमारे भाई हैं. पहले के गठबंधन में उनके साथ धोखा हुआ था. उनके पीठ में खंजर मारा गया था. शायद वह इसी घटना को बता रहे हो. मुकेश सहनी को सीट नहीं मिलने पर नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह बिल्कुल उचित है.
बिहार में बीजेपी के बूते मंत्री बनकर बैठे मुकेश सहनी ने रविवार को भाजपा पर खुला हमला बोला. मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने अभी उनकी पीठ में खंजर भोंका है, वह मेरी हत्या भी करा सकती है. बिहार विधानपरिषद की सीटों के बंटवारे पर एनडीए में फूट पड़ गई. वीआईपी और हम पार्टी को साइड कर दिया गया. मुकेश सहनी ने इसी को लेकर कल प्रेस कांफ्रेंस की थी. और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाये थे.