अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2022 07:42 PM
PATNA : कुढ़नी उपचुनाव का नतीजा आज सामने आ गया। बीजेपी ने इस चुनाव में जेडीयू को हराया। उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी विजयी उम्मीदवार केदार गुप्ता को बधाई दी और कुढ़नी के सभी मतदाताओं का आभार जताया। मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में वीआईपी को मिले वोट से तय हो गया कि निषादों का वोट निषाद के बेटा के ही पास है।
नतीजे आने बाद मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी संघर्ष करने वाली पार्टी है और आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में एक तरफ सत्ताधारी गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ केंद्र वाली सरकार की पार्टी बीजेपी थी, इन दोनों के बीच वीआईपी को 10 हजार वोट मिलना बड़ी बात मानते हैं। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव में वोट काटने के लिए निषाद समाज में आने वाले तीन लोगों को बतौर उम्मीदवार उतार दिया था, उन तीनों को भी निषाद समाज का वोट मिला है।
मुकेश सहनी ने कहा कि यह तय है कि निषाद का वोट निषाद के बेटों को ही मिला है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई पार्टी यह नही कह सकती कि उन्हें निषाद जाति का वोट मिला। वीआईपी की हार को भी अपनी जीत बताते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि काशीराम कहा करते थे कि पहली बार चुनाव समझने के लिए, दूसरी बात हराने के लिए और तीसरे बार जीत दर्ज के लिए लड़ना चाहिए। सहनी के।मुताबिक यह बहुत बड़ी बात है कि मेरी अपील पर निषाद समाज का वोट सवर्ण समाज से उतारे गए उम्मीदवार को मिला। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि 1990 के बाद लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के बाद मेरे अपील पर किसी समाज का वोट ट्रांसफर हुआ है।