Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Oct-2023 10:08 PM
By First Bihar
DESK: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को आज फिर ईमेल के जरिये बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी गयी है। दूसरे ईमेल में 20 की जगह 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। धमकी देने वाले की दुस्साहस देखिये उसने दो दिनों के भीतर दो बार मुकेश अंबानी को धमकी भरा मेल भेजा है। पहले उसने 20 करोड़ रूपये की मांग की थी अब उसने रंगदारी की रकम 10 गुना बढ़ा दी है।
दूसरे ईमेल में उसने 200 करोड़ रुपये बतौर रंगदारी मांगी है। बदमाश ने यह धमकी दी है कि पैसा नहीं देने पर उसके डेथ वारंट पर सिग्नेचर हो चुके हैं। मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी हेड ने इस बात की शिकायत स्थानीय पुलिस से की जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
शनिवार को धमकी भरा दूसरा ईमेल भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि तुमने हमारे मेल का जवाब अभी तक नहीं दिया है। इसलिए अब 200 करोड़ रूपये देने होगे नही तो डेथ वारंट पर साइन हो चुका है। अंग्रेजी में भेजे गये मेल में यह लिखा हुआ है कि U have not responded to our email. Now the amount is 200 crore, otherwise the death warrant is signed. जिस ईमेल आईडी से शुक्रवार को धमकी दी गयी थी और 20 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी उसी ईमेल से आज शनिवार को भी धमकी दी गयी है और इस बार 200 करोड़ की रंगदारी की मांग की गयी है।
शुक्रवार को धमकी देने वाले बदमाश ने यह मेल किया था कि बेस्ट शूटर्स से मरवा देंगे नहीं तो 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराओ। शुक्रवार को जो ईमेल भेजा गया था उसमें यह लिखा गया था कि 'IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india'.
बता दें कि इससे पहले भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके कारण 29 सितंबर 2022 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड की जगह उनकी सिक्योरिटी में इजाफा करते हुए Z+ कर दी थी।