गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Dec-2023 11:25 AM
By Vikramjeet
HAJIPUR: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एक तरफ जहां बीजेपी द्वारा एमपी में यादव जाति से सीएम बनाने पर सियासत हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने मोहन यादव को सीएम बनाने पर खुशी जताई है और कहा है कि यादवों का मान-सम्मान बढ़ रहा है, जो अच्छी बात है।
सोनपुर मेला में वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री तेज प्रताप यादव से जब मीडिया ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सीएम बनाकर बीजेपी ने बिहार और यूपी में यादव जाति को साधने की कोशिश की है, इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यादवों को भगवान कृष्ण का वंशज कहा जाता है। अगर यादवों को मान-सम्मान पढ़ रहा है तो यह अच्छी बात है।
वन एवं पर्यावरण विभाग के स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद तेज प्रताप यादव सोनपुर मेला घूमते हुए नजर आए। इस दौरान वे मेले में लगे विभिन्न प्रकार के दुकानों पर गए और आइसक्रीम भी खाई। बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में यादव जाति का सीएम बनाकर मास्टर स्ट्रोक खेला है और मध्य प्रदेश के जरिय यूपी और बिहार में यादवों को साधने की कोशिश की है।