Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
10-Mar-2020 06:37 AM
BHOPAL : होली के दिन मध्यप्रदेश की सियासत तेजी के साथ रंग बदल रही है। प्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट से जूझ रही है। सरकार के 28 में से 22 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आने के बाद अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस बड़ी मुसीबत का सामना कर रही है। ताजा स्थिति को देखते हुए आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
कमलनाथ सरकार में शामिल सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों ने 12 विधायकों के साथ बेंगलुरु में अपना ठिकाना बना रखा है। मौजूदा संकट से निकलने के लिए कांग्रेस आलाकमान हर संभव प्रयास कर रहा है। कमलनाथ सरकार को संकट में घिरा देख राहुल गांधी बीती रात सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस इस नेतृत्व इस बात पर विचार कर रहा है कि सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाए।
कांग्रेस के असंतुष्टों में सिंधिया उसके साथ साथ सपा, बसपा और निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस के अंदर मचे इस घमासान को देखते हुए हैं बीजेपी भी सक्रिय हो गई है।।बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। बीजेपी विधायक दल की भी आज बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को गोपाल भार्गव की जगह विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। बीजेपी 16 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।