Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी
29-Apr-2020 08:01 AM
LUCKNOW : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लगातार अपने राज्य के लोगों को सुरक्षित से घर वापसी कराने का अभियान जारी रखा है। योगी सरकार हरियाणा के बाद अब मध्यप्रदेश में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को निकालने का काम शुरू करने जा रही है। मध्यप्रदेश में फंसे मजदूरों का वापसी अभियान आज से शुरू होगा। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के छात्र और मजदूर जहां कहीं भी फंसे हुए हैं योगी सरकार ने उनको सुरक्षित घर तक पहुंचाया है।
योगी सरकार में राजस्थान के कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों को सैकड़ों बसों के जरिए वापस बुलाया था। इन सभी की प्रॉपर स्क्रीनिंग की गई थी और अब सभी बच्चे अपने परिवार के साथ हैं। उसके बाद योगी सरकार ने हरियाणा में फंसे मजदूरों को भी वापस बुलाया और अब मध्य प्रदेश में फंसे मजदूरों की बारी है।
मध्यप्रदेश में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए सरकार जो अभियान शुरू करने जा रही है उसके बारे में खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक नारा दिया है कि वह हर प्रवासी मजदूर प्रतियोगी छात्र और युवा को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी।