ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

MP में अभी भी 4 विधायक संपर्क से बाहर, सीएम कमलनाथ हैं परेशान

05-Mar-2020 10:40 AM

BHOPAL:  मध्य प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार गिराने की कोशिश विफल हो गई है, लेकिन अभी भी कांग्रेस के 3 और एक निर्दलीय विधायक संपर्क से बाहर है. जिसको लेकर सीएम कमलनाथ की परेशानी बढ़ गई है. इसको लेकर जमकर राजनीति हो रही है. एक दूसरे पर पार्टियां आरोप लगा रही है.

सभी संपर्क फेल

गायब कांग्रेस के विधायकों में बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग और रघुराज सिंह कंसाना और इसके अलावा निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा शामिल हैं. इन विधायकों से संपर्क करने की लागातार कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है. 

बुधवार की रात लौट आए 6 विधायक

सियासी तूफान के बीच मंगलवार से गुड़गांव में एक होटल में रूके कांग्रेस के 11 विधायकों में से 6 विधायक बुधवार की रात भोपाल लौट जाए. जिसके बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाकी 3 विधायक के नहीं आने से परेशानी बढ़ी हुई है. वही, बीएसपी की विधायक भी भोपाल लौट आई है. 

बीजेपी सरकार गिराने की साजिश का आरोप

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा कमलनाथ सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन चला रही है. सिंह ने कहा कि इस हॉर्स ट्रेंडिंग में शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सांरग, भूपेंद्र सिंह शामिल हैं. मोदी शाह जी काला धन तो आपकी पार्टी में है. आप विदेशों में कहां ढूंढते हो.