बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-Apr-2023 10:11 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: मोतिहारी शराबकांड मामले में एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब कांड मामले में 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, पहाड़पुर और रघुनाथपुर ओपी के अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है।
जहरीली शराब पीने से अभी तक 31 लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती है जहां 5 की हालत गंभीर बनी हुई है वही 8 लोगों की आंखों की रौशनी गायब हो गयी है। बता दें कि इससे पहले 6 पुलिस कर्मियों भी शनिवार को निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न इलाकों में सात अन्य लोगों के मौत की खबर है। ऐसे में मृतकों की संख्या 31 हो गई है हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है।
शनिवार की देर शाम तक 21 लोगों की मौत की बात कही जा रही थी लेकिन देर रात जहरीली शराब पीने से सात अन्य लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ गया है। हरसिद्धि के धवही मुसहर टोला के रहने वाले 40 वर्षीय हरिलाल मांझी की तबितय बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद हरिलाल मांझी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इधर, तुरकौलिया प्रखंड के सोहिल छपरा निवासी गुंजन कुमार की भी मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि शनिवार को मौत के शिकार हुए लोगों में तुरकौलिया के 6, हरसिद्धि के 2, सुगौली और पहाड़पुर के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं जबकि शुक्रवार को तुरकौलिया में चार और पहाड़पुर में दो लोगों की मौत हुई थी। इस बीच, सुगौली में भी शुक्रवार को दो और गुरुवार को दो लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। इस तरह, तीन दिनों में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग बीमार बताए जा हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।