बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
07-Jan-2024 04:23 PM
By First Bihar
MOTIHARI: रामगढ़वा प्रखंड के सिहोरवा गांव में त्रिवेणी नहर का बांध अचानक टूट गया जिसके कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया है। खेत में पानी घुसने से फसले बर्बाद हो रही है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। वही अब बांध का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। लोगों को यह डर सता रहा है कि कही पानी उनके घरों तक ना पहुंच जाए।
गांव के लोगों का कहना है कि त्रिवेणी कनाल नहर पर जो बांध बना हुआ है वो काफी जर्जर हो चुका है जिसके कारण आज यह टूट गया और सारा पानी किसानों के खेत में घुस गया। किसानों के खेत में फसले लगी हुई है जो पानी में डूब गई है। किसानों ने अपने-अपने खेतों में गेहूं, आलू, मक्का, सरसों, गोभी सहित कई फसलें लगा रखी है जो पानी में डूबने से खराब हो रहा है।
खेतों से होता हुआ यह पानी अब गांव की ओर बढ़ रहा है। पानी की धार तेज है लोग इस बात से भी घबराये हुए है कि कही पानी उनके घरों तक ना पहुंच जाए। इस बात से परेशान किसानों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने टूटे हुए बांध का जायजा लिया और किसानों की इस समस्या को देख फसल क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया।