बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
16-May-2022 09:23 PM
MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उनके ड्राइवर को भी तीन गोली लग गयी है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से कई खोखा और कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घायल ड्राइवर राधे श्याम ने बताया कि वह और ठेकेदार जय प्रकाश बरियारपुर स्थित आवास से पटना जा रहे थे। इस दौरान चकिया ओवर ब्रिज के पास गाड़ी रोककर बिरयानी खाने लगे। तभी बाइक सवार दो अपराधी आ धमके और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।
जब गाड़ी लेकर वे भागे तो अपराधियों ने पीछा कर गोली मार दी। गोली जय प्रकाश और राधे श्याम दोनों को लगी फिर भी राधे श्याम गाड़ी चलाकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचा और अपने मालिक को भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि ठेकेदार जय प्रकाश को सिर से लेकर पांव तक कई गोली मारी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चकिया पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।