NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
25-Sep-2019 09:49 PM
By Himanshu
MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर को मर्डर की धमकी दी है. पीड़ित निदेशक ने थाने में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके की है. जहां वार्ड नंबर 8 में रहने वाले एक निजी स्कूल के डायरेक्टर कुणाल कुमार श्रीवास्तव को अपराधियों ने फोन कर गोली मारने की धमकी दी है. पुलिस को दिए लिखित आवेदन के अनुसार बीते सोमवार को दोपहर में अपराधियों ने फोन की. उसके बाद वे लोग गाली-गलौच करने लगी. फिर रात में उन्होंने वापस से फोन कर अपशब्द कहा और गोली मारने की धमकी देने लगी.
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.