बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
30-Sep-2023 12:55 PM
By First Bihar
MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। शुक्रवार की देर शाम गणपति विसर्जन जुलूस पर उपद्रवियों ने तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तेजाब से तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। घटना मधुबन छावनी चौक के पास की है।
दरअसल, शुक्रवार की देर शाम गणपति की मूर्तियों का विसर्जन हो रहा था। इसको लेकर मधुबन में शोभायात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा छावनी चौक पर पहुंची, शरारती तत्वों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तेजाब से तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। इस घटना के बाद शोभायात्रा को वहीं रोक दिया गया और लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पूरे मामले पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ गिरा पाया गया है। घायलों की खोज की जा रही है। उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।