बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
13-May-2023 05:57 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है. आए दिन लूट की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला राज्य के पूर्वी चंपारण से है जहां लूट की वारदात की घटना सामने आई है. यहां अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख 70 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गए.
वही घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना DSP और ढ़ाका पुलिस मौके पर पहुंची. घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के सराठा बाजार पर स्थित फिनो बैंक के CSP की है. मिली जानकारी के अनुसार सराठा बाजार पर एक भाड़े के मकान में सूरज कुमार फिनो बैंक के CSP का संचालन करता है. आज यानी शनिवार को एक बाइक पर तीन युवक सीएसपी पर आए और तीस हजार रुपया SBI के खाता से निकालने की बात कही, तो CSP संचालक सूरज ने 10 हजार से अधिक राशि की निकासी नहीं होने की बात युवकों को बतायी. एक युवक ने 10 हजार रुपया हीं निकासी करने की बात कहते हुए फिंगर प्रिंट लगाया. उसके बाद सूरज के कैश काउंटर खोलते ही अपराधियों ने उसपर पिस्तौल तान दी.
एक अपराधी ने घटना का विरोध करने पर सूरज पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद अपराधी सीएसपी के कैश काउंटर से 2 लाख 70 हजार रुपया निकल लिए और चलते बने. फिर तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए बहलोलपुर ढाका मुख्य पथ की ओर फरार हो गए.