Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
13-Dec-2020 08:17 PM
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हरसिद्धि थाना इलाके में अपराधी लगभग 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. एटीएम मशीन से कैश बॉक्स लेकर अपराधी फरार हो गए हैं, जिसमें रुपये रखे हुए थे. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मोतिहारी के हरसिद्धि थाना इलाके की है, जहां मुरारपुर पंचायत के पकड़ी चौक स्थित टाटा इंडीकॉम के एटीएम का कैश बॉक्स लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एटीएम के कैश बॉक्स से कुल 6 लाख 97 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए हैं.
एक स्थानीय दुकानदार के मुताबिक 3 से 4 की संख्या में पहुंचे बदमाश एटीएम के पास खड़े थे, जो वहां एक बोलेरो से आये थे. दुकानदार ने शोर मचाना चाहा तब तक बदमाश हथियार का भय दिखाते हुए भाग निकले. उसके बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए और देखा कि एटीएम कटा हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश एटीएम रूम का शटर काट अंदर घुसे थे. गैस कटर से एटीएम मशीन के कैश बॉक्स काटकर 6 लाख 97 हजार 500 रुपये निकाल कर फरार हो गए. एटीएम ऑफिसर दिवाकर कुमार ने बताया कि उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि उस एटीएम में शनिवार को ही 7 लाख पचास हजार रुपये कैश डाला गया था. बदमाशों ने पहले रूम का शटर काटा और रुपए लूटकर फरार हो गए.