Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
21-Sep-2022 08:28 PM
DESK: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह अपने तिरहुत प्रमंडल के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन मोतिहारी व सीतामढ़ी जिले के कई जगहों पर पहुंचे जहां आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आरसीपी सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं का जत्था आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए पहुंचा। बाजे गाजे के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया और उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। अपने यात्रा के क्रम में आरसीपी सिंह ने माता जानकी के जन्म स्थल सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचकर माता सीता की पूजा अर्चना की और बिहार की समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि वे अपने साथी कार्यकतार्ओं से संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न कोने में जा रहे हैं। क्योंकि कार्यकर्ता ही उनकी जान है और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दायित्व बनता है की वो प्रदेश की जनता के लिए काम करें,प्रदेश को विकसित करें ,किसानों की कैसे मदद की जाए,औद्योगीकरण प्रदेश में कैसे बढ़े,कैसे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ना की जनता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति बनने और विपक्षी एकता जैसी बातों में उलझाएं और भटकाए।
आरसीपी सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में पूरी तरह से फेल है। इससे प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक नुकसान दोनों हो रहा है। शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद ज्यादा से ज्यादा लोग अत्यंत ही गरीब तबके से आते हैं और अमीर लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस दौरान उनके साथ शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह, प्रिस पटेल,डॉ विपीन यादव, संतोष महतो, प्रवीण चंद्रवंशी,जीतेन्द्र नीरज,अमर सिन्हा, डॉ ललिता, विशन कुमार बिट्टू, रोहन प्रजापति, प्रो. शशिभूषण प्रजापति,उपेन्द्र विभूति, सन्नी पटेल, अमित सिंह, नेहा निश्चल, अरविंद घोष,अभिषेक सिंह, नेता राय, कमलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।