मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
23-Feb-2023 08:11 PM
By First Bihar
SIWAN: ऑपरेशन चाहे शरीर के किसी अंग का हो डर तो लगता ही है। 70 साल के बुजुर्ग कृपाल को भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान डर लग रहा था। मरीज को डरा और सहमा देख ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने गाना गाने को कहा। फिर क्या था बुजुर्ग गुनगुनाने और दूसरी ओर उनके आंखों का ऑपरेशन भी होता रहा।
ऑपरेशन थियेटर में मोहम्मद रफी का गाना बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है गुनगुनाते बुजुर्ग मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि यह वीडियो सीवान सदर अस्पताल का है जहां एक बुजुर्ग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए एडमिट हुआ था। ऑपरेशन थियेटर में घुसते ही बुजुर्ग डर से कांपने लगे थे। बुजुर्ग को घबराते देख डॉक्टर ने ध्यान भटकाने की कोशिश की।
उन्होंने पूछा कि बाबा गाना गा लेते हैं। तो बुजुर्ग कहता है कि हां थोड़ा गुनगुना लेते हैं। इतना सुनते ही डॉक्टर मुअज्जम अकबर उनसे कहते हैं कि जरा गाकर दिखाइए। वही दूसरी तरफ डॉक्टर उनकी आंख का ऑपरेशन कर रहे थे। डॉक्टर की आवाज सुनते ही बुजुर्ग बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है गाने लगे।