ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / डेयरी का बूथ संचालक निकला कोरोना पॉजिटिव, इलाके में मचा हड़कंप

डेयरी का बूथ संचालक निकला कोरोना पॉजिटिव, इलाके में मचा हड़कंप

18-May-2020 09:15 AM

DESK : देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. आज से देश में लॉकडाउन-4 की घोषणा की गई है, जो 31 मई तक लगाया गाय है. लेकिन इन सब के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पास पहुंचने वाली है. 

इन सब के बीच दिल्ली में शालीमार बाग के सी एंड डी ब्लॉक में मदर डेयरी का बूथ संचालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पूरी कॉलोनी के लोग यहां से दूध लेते हैं.  अब संटालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोग डर गए हैं.  

शालीमार बाग में मदर डेयरी के इस बूथ से दूध लेने वाले लोगों ने खुद को होम क्वारेंटाइन  कर लिया है. कॉलोनी में करीब 500 ऐसे घर और परिवार हैं, जो मदर डेयरी के इस बूथ से दूध और इस से जुडे़ प्रोडक्ट लेने आते थे. संचालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही इस बूथ को बंद कर दिया गया है. दुकान को सैनिटाइज किया गया है. जो लोग डेयरी में काम करते थे उनका कोरोना टेस्ट किया गया है.