ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / मंकीपॉक्स से भारत में पहली मौत, UAE से केरल लौटा था युवक

मंकीपॉक्स से भारत में पहली मौत, UAE से केरल लौटा था युवक

01-Aug-2022 04:03 PM

DESK: दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच भारत में मंकीपॉक्स की वजह से पहली मौत की पुष्टि हुई है. केरल में जिस 22 साल के युवक की मौत हुई है, वह 22 जुलाई को भारत आया था. जानकारी के मुताबिक, भारत आने से पहले युवक ने यूएई में जांच कराई थी, जिसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी. मंकीपॉक्स से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. 


जानकारी के मुताबिक, युवक 22 जुलाई को भारत आया था. वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था. शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया. इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे. सैंपल NIV पुणे भेजा गया था. वहां नतीजे पॉजिटिव आए हैं. 


वहीं, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था. अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है. हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है. इस बीच पुन्नयूर ग्राम पंचायत के सदस्यों मंकीपॉक्स से संक्रमित एक युवक की मौत के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई है.