पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
12-Oct-2019 01:39 PM
DESK: जम्मू और कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार केंद्र सरकार घाटी में मोबाइल सेवा बहाल करने जा रही है. सोमवार से कश्मीर घाटी में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं शुरु हो जाएंगी. इस सेवा के बहाल होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. इस बात की जानकारी मुख्य सचिव रोहित कंसल ने दी है.
जम्मू और कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं इसे देख प्रशासन ने वहां के लोगों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है. घाटी में सुरक्षा के हालात को देख सरकार ने मोबाइल सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया था. मोबाइल सेवाएं कश्मीर प्रांत के सभी 10 जिलों में चालू की जाएंगी.
सरकार के इस फैसले से कश्मीर घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी काफी राहत मिलेगी. साथ ही इससे टूरिज्म को भी काफी फायदा होने की संभावना है. बता दें कि कश्मीर में लैंडलाइन सेवाएं पहले से ही चालू हैं लेकिन सरकार ने सुरक्षा के हालात को लेकर मोबाइल सेवाओं पर बैन लगा दिया था.